सतना जिले में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों पर देखा जा रहा है, जिनमें कोविड जैसे लक्षण पाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल का पीकू वार्ड ओवरलोड हो गया है—20 बेड वाले वार्ड में 75 से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। कई बच्चों का बुखार पैरासिटामॉल से भी नहीं उतर रहा और एंटीबायोटिक डोज देनी पड़ रही है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में छह दिनों में 20 हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे, जिनमें बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोविड जैसे लक्षण, स्क्रब टायफस, वायरल, टायफाइड और हैजा के केस सामने आ रहे हैं। मेडिसिन और पीडियाट्रिक वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं।














